Home » Videos » Chhattisgarh Government Employees: All leaves cancelled! Ban imposed on leaving headquarters | Know the full details.
Chhattisgarh Government Employees: सरकारी कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द! मुख्यालय छोड़ने पर भी लगी रोक | जानिए पूरा मामला
Ads
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अगर आपने छुट्टी का प्लान बना लिया है, तो पहले ये खबर जरूर देख लीजिए... क्योंकि अब बिना अनुमति छुट्टी लेना तो दूर, मुख्यालय छोड़ना भी आसान नहीं होगा।आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। सबसे पहले बात करें सक्ती जिले की, जहां 13 जुलाई 2026 से विधानसभा सत्र खत्म होने तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कार्यालय प्रमुखों को भी किसी कर्मचारी की छुट्टी मंजूर नहीं करने के आदेश दिए गए हैं।