Home » Videos » Corona Alert: New RF.5 variant detected in India! Is the threat of Corona set to rise again?
Corona Alert: भारत में मिला नया RF.5 वैरिएंट! क्या फिर बढ़ने वाला है कोरोना का खतरा?
Ads
भारत में कोरोना को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चार कोविड-19 मरीजों में ओमिक्रॉन के RF.5 सब-वैरिएंट की पुष्टि हुई है। ये नमूने पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। WHO भी इस वैरिएंट पर नजर रख रहा है, खासकर सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि RF.5 पहले के ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से ज्यादा खतरनाक है। इस वीडियो में जानिए RF.5 क्या है और कितनी सावधानी जरूरी है।