BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vidisha Murder Case: जनपद सदस्य की हत्या का मामला सुलझा, कलयुगी बेटे ने ही की थी मां की निर्मम हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Vidisha Murder Case: जनपद सदस्य की हत्या का मामला सुलझा, कलयुगी बेटे ने ही की थी मां की निर्मम हत्या, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Vidisha Murder Case/ Image Credit: IBC24

Vidisha Murder Case/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 12 Mar 2025 | 8:25 pmModified: 12 Mar 2025 | 8:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. महिला की हत्या करने के मामले में खुलासा
  2. सौतेले बेटे ने की थी मां की हत्या
  3. पिता की दूसरी शादी से नाराज था बेटा
  4. भाजपा नेत्री और पूर्व जनपद सदस्य थी रानी ठाकुर

विदिशा। Vidisha Murder Case: 10 मार्च को विदिशा के ग्राम जैतपुरा में हुई पूर्व जनपद सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका सौतेला बेटा प्रशांत ही है। प्रशांत अपनी सौतेली मां से शुरू से ही नफरत करता था। उसके पिता द्वारा की गई दूसरी शादी के बाद कुछ जमीन का हिस्सा उसकी सौतेली मां को दिए जाने से भी प्रशांत नाराज था और गुस्से में आकर उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है साथ ही मौके से फिंगरप्रिंट भी कलेक्ट किए हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

Read More: Honey Singh Indore Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट मामले में हाईकोर्ट ने निगम की कार्रवाई को माना सही, दिए 5-5 लाख रुपए जमा करवाने के निर्देश

सौतेली मां के आने से था नाराज

दरअसल, प्रशांत की मां के देहांत के बाद उसके पिता राम विलास ठाकुर दूसरी पत्नी घर लेकर आ गए, जिस दिन से रानी ठाकुर शादी करके घर आई। तभी से प्रशांत अपनी सौतेली मां से नफरत करते आ रहा था। इतना ही नहीं वह अपने पिता की दूसरी पत्नी को चाची कह कर बुलाता था। शादी के समय राम विलास ने अपनी दूसरी पत्नी को जमीन का कुछ हिस्सा देने का वादा किया था। इस बात से भी प्रशांत काफी नाराज था। 26 वर्षीय सौतेले बेटे प्रशांत की कुछ दिन पहले शादी भी तय हो गई थी, लेकिन वह भी नहीं हो पाई और ऐसे ही कुछ तमाम कारण थे जिसकी वजह से वह अपनी सौतेली मां से काफी नाराज था और आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया।

Read More: Today News and LIVE Update 12 March: सीएम विष्णुदेव साय के आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक.. मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं अगुवाई

 हथियार छोड़कर मौके से हुआ फरार

प्रशांत ने क्रिकेट खेलने के लिए तीन स्टंप बनाए थे जिसमें से एक स्टंप में कुल्हाड़ी लगाकर वह घर में पहुंचा। घर में उसे वक्त उसकी छोटी बहन नहा रही थी और पिता खेत पर गए हुए थे। प्रशांत ने आव देखा न ताव पहला वार करते हुए रानी ठाकुर की गर्दन पर कुल्हाड़ी दे मारी। इसके बाद सौतेली मां बेसुध हुई तो उसने दूसरा वार करते हुए उसकी गर्दन पर फिर से हमला कर दिया। घाव इतने गहरे थे कि पूरी किचन में चारों ओर खून बिछ गया प्रशांत मौके पर ही हथियार को छोड़कर अपने दोस्त के पास गपशप करने के लिए पहुंच गया और ऐसा जताया कि कुछ हुआ ही ना हो।

Read More: कल होलिका दहन पर बन रहा बेहद खास संयोग, लक्ष्मीनारायण की कृपा से पूरी होगी अधूरी इच्छा, करियर और व्यापार में मिलेगी खूब तरक्की

ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

Vidisha Murder Case: भाजपा नेत्री और पूर्व जनपद सदस्य की हुई हत्या की सूचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर एफएसएल टीम के साथ एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी पहुंच गए। करीब 100 लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। मौके से फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए गए। डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। रानी के मायके और उसके परिजनों ने जब इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया तब जाकर पुलिस ने नए पॉइंट ऑफ व्यू से सोचना शुरू किया। पुलिस को शुरुआत से ही मृतका के पति उसके बेटा और बेटी पर शक था, लेकिन अब उनका शक पुख्ता हो गया था और आखिरकार तीनों से लगातार बारीकी से की गई पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Case of Zilla Parishad member's murder solved, Kaliyuga son had brutally murdered his mother

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm