वेब डेस्क। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए सबसे अधिक समस्या होती है। उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें कॉलेज में रोज नए नए लुक में जाना पसंद होता है। अगर आप भी कहीं जाने से पहले कुछ नए लुक की सोच रहे हैं तो इस बार ट्राय करें धोती सलवार सूट।
वैसे तो धोती पैटर्न पुराना फैशन है लेकिन इन दिनों उसे नए अंदाज़ में पेश किया जा रहा है। इसी फैशन के चलते फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर भी अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान धोती सलवार के एथनीक वियर को लोगों ने खूब पसंद किया।
फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम को भी इम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती के साथ प्लेन धोती सलवार में देखा गया है। इस ड्रेस के साथ ही साथ यामी की खूबसूरत हेयरस्टाइल और मैच खाती ज्वैलरी उनकी पर्सनालिटी को देसी लुक दे रहे हैं।
अगर आप भी एथनीक वियर की शौकीन है तो इन फ़िल्मी तारिकाओं की तरह धोती सलवार पहन सकती है और खुद को स्टाइलिश दिखा सकती हैं।
वेब डेस्क