लड़को के ट्राउजर में भी दिख रहा फैशन का तड़का

Ads

लड़को के ट्राउजर में भी दिख रहा फैशन का तड़का

  •  
  • Publish Date - July 29, 2018 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 06:14 AM IST

बदलते समय के साथ ही साथ लड़कियों की तरह लड़को के फैशन ट्रेंड में भी बदलाव आ गया है। अब लड़के भी अपनी सीधी साधी पर्सनालिटी से बाहर निकल कर थोड़े फंकी लुक में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैशन गुरु की माने तो इन दिनों लड़के सबसे ज्यादा बदलाव अपने ट्राउजर और पेंट में कर रहे हैं।ज्यादा तर बड़ी पार्टी में देखे जाने पेंट ऐसे हो गए है जिस पर आपका ध्यान बरबस ही उस ओर चला जायेगा। 

स्ट्रेट बिजनेस पेंट – ये पेंट पहनने में बहुत कूल होते हैं इसकी एक खास वजह है इसका ढीला ढाला होना। ये पेंट कमर से  पैर तक स्ट्रेट होता है लेकिन नीचे पैरो के पास जा कर सीधा कटा होता है। आमतौर पर इस पेंट को कॉलेज गोइंग स्टूडेंट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। 

एक्टिव स्वेट पेंट- इस तरह के पेंट पहन कर आपको बहुत रिलेक्स महसूस होगा क्योकि ये पेंट कमर से घुटने तक ढीली ढाली होती है और नीचे जा कर यह टाइट हो जाती है।आमतौर पर ये पेंट  ब्राइट कलर और प्रिंटेड होते है। 

शार्ट स्वीट पेंट – जैसा की नाम से ही समझ आ रहा है ये पेंट घुटने तक की होती है जिसे ज्यादा तर लोग छुट्टी के दिन या यात्रा के दौरान पहनना पसंद करते हैं। चूकि ये पेंट ज्यादा तर सफर में यूज किये जाते हैं इसलिए इस पेंट की एक खासियत और होती है कि इसमें बहुत से पॉकेट और ब्राइट कलर इसकी डिमांड को और ज्यादा बढा देते है।

वेब डेस्क IBC24