फैशन के साथ धन लाभ भी देती है कछुआ अंगूठी

फैशन के साथ धन लाभ भी देती है कछुआ अंगूठी

फैशन के साथ धन लाभ भी देती है कछुआ अंगूठी
Modified Date: November 28, 2022 / 10:47 pm IST
Published Date: July 3, 2018 12:10 pm IST

कछुआ अंगूठी इन दिनों फैशन में है लेकिन आपको बता दें कि ये फैशन के साथ साथ वास्तु का भी प्रतिक है।आम तौर पर कछुआ की अंगूठी पहनना लाभदायक माना जाता है।कछुआ अंगूठी इन दिनों मार्किट में अलग -अलग रंगो और धातुओं में भी उपलब्ध है। इस अंगूठी को यंग जनरेशन जहां फैशन के तौर पर पहनती है। वहीं ज्यादा तर महिलाये इसे  धन लाभ के लिए भी पहनना पसंद करती है। 

आपको बता दें कि कछुआ अंगूठी को सही समय और सही अंगुली में पहनने से ज्यादा बेहतर परिणाम आते है। 

फैशन में व्याप्त हो जाने के कारण कछुआ अंगूठी इन दिनों अलग -अलग रंगो में भी उपलब्ध हो गयी है। साथ ही अंगूठी को थोड़ा एंटीक लुक देने के लिए इसके स्वरुप में भी बदलाव किया गया है। 

 दरअसल कछुआ को शास्त्रों में जल तत्व से जोड़कर देखा गया है। साथ ही कछुआ को जल में रहने के कारण से सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन कछुआ की अंगूठी व्यक्ति के भीतर सबसे अधिक आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करता है।

कछुआ की अंगूठी को को सीधे हाथ में ही पहना जाता है। यहां सीधे हाथ का मतलब है पुरुषों के लिए दाहिना हाथ और महिलाओं के लिए बायां हाथ। कछुआ की अंगूठी सीधे हाथ की मध्यमा या तर्जनी अंगुली में पहनना चाहिए। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में