फेस्टिवल सीजन हो या वैडिंग फंक्शन, महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती है कि क्या पहना जाए। ज्यादातर महिलाएं ऐसे मौको पर वैस्टर्न से अधिक ट्रैडीशनल वियर बहनना पसंद करती है। अगर शादी या फंक्शन पर अपना ग्लैमरस या इम्प्रैशन जमाना हो तो लड़कियां ट्रैंड के हिसाब से एथनिक ड्रैस का चुनाव करती है। अगर आप भी अपनी किसी फ्रैंड की शादी में जाने वाली है और अभी तक ड्रैस का चुनाव नहीं कर पाई तो इस बार कुछ ट्रेडी वियर करें जैसे इन दिनों लहंगा या अनारकली को छोड़कर लड़कियां शरारा वियर कर रही है। शरारा को आप कई तरह से वियर कर सकती है इसकी खास बात है कि यह काफी लहंगे, साड़ी और अनारकली की तुलनी में काफी कंफर्टेबल और ईज़ी-टू-कैरी है.आप अगर अपनी किसी खास की पार्टी में जा रही है तो शरारा के साथ ही साथ अपने पुरे लुक में भी थोड़ा परिवर्तन कीजिये। इस बार हेअर स्टाइल थोड़ा हट कर करे वो भी पुराने ज़माने की तारिकाओं की तरह। साथ ही चेहरे के मेकअप पर भी ध्यान दे चेहरे पर लाइट मेकअप करे लेकिन साथ ही आँखों में सुरमा या काजल लगाना न भूले। इन दिनों बॉलीवुड डिवाज भी इन ट्रैंड को खूब फॉलो कर रही है। आज हम आपको कुछ शरारा डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप भी आईडिया ले सकते है।