थाईलैंड में पटाखों के गोदाम में विस्फोट से 10 लोगों की मौत, कई घायल

थाईलैंड में पटाखों के गोदाम में विस्फोट से 10 लोगों की मौत, कई घायल

थाईलैंड में पटाखों के गोदाम में विस्फोट से 10 लोगों की मौत, कई घायल
Modified Date: July 30, 2023 / 06:30 pm IST
Published Date: July 30, 2023 6:30 pm IST

बैंकॉक, 30 जुलाई (एपी) दक्षिणी थाईलैंड में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नाराथिवाट प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 118 लोग घायल हो गये और 200 से अधिक घरों के निवासी प्रभावित हुए।

विभाग के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि मलबे में लोग फंसे हुए हैं जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय जनसंपर्क एजेंसी ने बताया कि विस्फोट का प्रभाव 500 मीटर के दायरे में देखा गया।

प्रांत के गवर्नर सनन पोंगाकसोर्न ने सरकारी प्रसारणकर्ता ‘थाई पीबीएस’ को बताया कि गोदाम में जारी निर्माण कार्य के कारण यह हादसा होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से पटाखों में आग लगी होगी।

एपी

अभिषेक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में