अमेरिका के अरकंसास में बस और वाहन के बीच टक्कर, 11 लोग घायल

Ads

अमेरिका के अरकंसास में बस और वाहन के बीच टक्कर, 11 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 02:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

कोर्निंग (अमेरिका), 20 जून (एपी) अमेरिका के अरकंसास में चर्च की एक बस के एक अन्य वाहन से टकरा जाने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए।

क्ले काउंटी के शेरिफ टेरी मिलर ने टीवी चैनल केएआईटी को बताया कि यह हादसा कोर्निंग के उत्तर में राजमार्ग 67 पर हुआ और घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोर्निंग अरकंसास की सीमा के पास है और लिटिल रॉक से लगभग 273 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि