चीन में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

चीन में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

चीन में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Modified Date: July 28, 2024 / 04:41 pm IST
Published Date: July 28, 2024 4:41 pm IST

(के.जे.एम वर्मा)

बीजिंग, 28 जुलाई (भाषा) चीन के हुनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए।

बचावकर्मियों ने 12 शव बरामद किये हैं जबकि छह व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन पहाड़ पर अचानक आयी बाढ़ की वजह से हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में प्रकाशित खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 240 से अधिक कर्मी भेजे गए हैं।

चीन में पिछले सप्ताह एक उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी।

भाषा प्रीति अमित

अमित


लेखक के बारे में