नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1325 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 64,122 हुयी

Ads

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1325 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 64,122 हुयी

  •  
  • Publish Date - September 20, 2020 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

काठमांडू, 20 सितंबर (भाषा) नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1325 नये मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 64,122 हो गयी है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में संक्रमण के कारण दस और लोगों की मौत हो गयी है जिसके साथ ही मृतकों की संख्या अब तक 411 हो चुकी है ।

गौतम ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1325 नये मामले सामने आये हैं और विभिन्न प्रयोगशालाओं में 9,584 नमूनों की जांच की गयी।

अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में 966 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताला से छुट्टी दी जा चुकी है जिसके साथ ही देश में अब तक ठीक हुये मरीजों की कुल संख्या 46,233 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17478 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

भाषा रंजन रंजन उमा

उमा