चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

Ads

चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - July 28, 2024 / 08:59 PM IST,
    Updated On - July 28, 2024 / 08:59 PM IST

(के.जे.एम वर्मा)

बीजिंग, 28 जुलाई (भाषा) चीन के हूनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के अनुसार, भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पर्वत पर अचानक आई बाढ़ से भूस्खलन हुआ।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 300 से अधिक कर्मी भेजे गए थे और अब बचाव अभियान समाप्त हो गया है।

चीन में पिछले सप्ताह उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप