यूक्रेन की राजधानी पर रूस के हवाई हमले में 16 लोग घायल
यूक्रेन की राजधानी पर रूस के हवाई हमले में 16 लोग घायल
कीव, 17 सितंबर (एपी) रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह तक किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि हमले 10 से अधिक स्थानों पर दर्ज किए गए। प्रशासन के अनुसार, घायलों में 10 वर्षीय एक लड़की और 12 वर्षीय लड़का भी शामिल हैं।
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रातभर हुए हमले के दौरान उसने रूस के 131 हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया। उसने कहा कि हमले का मुख्य निशाना कीव, जापोरिज्जिया और ओडेसा क्षेत्र रहे।
वायुसेना के अनुसार, 36 स्थानों पर हमले दर्ज किए गए, जबकि नष्ट किए गए मिसाइल और ड्रोन का मलबा पांच स्थानों पर गिरा। उसने बताया कि हमले के लिए बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और 157 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
एपी शफीक मनीषा
मनीषा

Facebook


