(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, पांच अक्टूबर (भाषा) नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,440 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,263 पहुंच गयी।
आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 19 मरीजों की मौत हो गयी। देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 554 हो गयी है।
नेपाल में पिछले 24 घंटों में 13,781 परीक्षण किए गए।
अब तक कुल 65,002 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 73 प्रतिशत है।
नेपाल में अभी 23,507 मरीज वायरस से संक्रमित हैं।
भाषा
शुभांशि उमा
उमा