नेपाल में कोविड-19 के 2,548 नए मामले

नेपाल में कोविड-19 के 2,548 नए मामले

नेपाल में कोविड-19 के 2,548 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 8, 2021 7:00 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ अगस्त (भाषा) नेपाल में कोविड-19 के 2,548 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़ कर 783,355 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान से यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 55 और मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 10,093 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड के 35,485 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 669,299 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में