इजराइल में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़, 40 लोगों की मौत
इजराइल में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़, 40 लोगों की मौत
यरुशलम, 30 अप्रैल (एपी) उत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार सुबह भगदड़ मच गयी जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है तथा कई लोग घायल हो गए। इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने घटना में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए थे। इजराइल की मीडिया ने घटना में कम से कम 40 लोगों के मरने की खबर दी है और घटनास्थल पर पड़े शवों की तस्वीरें छापी हैं।
Read More News: कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी, 31 मई तक रहेगा लागू, जानिए देशभर में लॉकडाउन को लेकर क्या कहा?
घटना माउंट मेरोन में लाग बाओमर के मुख्य आयोजन के दौरान हुई। इस दिन हजारों लोग खासकर अति रूढ़िवादी यहूदी रब्बी शिमोन बार योचाई के सम्मान में इकट्ठा होते हैं। रब्बी शिमोन बार योचाई दूसरी सदी के संत थे जिन्हें यहीं दफनाया गया था। माउंट मेरोन में आयोजन के दौरान भीड़ पारंपरिक रूप से अलाव जलाती है।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ‘‘बड़ी त्रासदी’’ बताते हुए हर किसी से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
घटना मध्यरात्रि के बाद हुई और भगदड़ का कारण भी तत्काल स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर जारी आयोजन के दौरान के वीडियो में यहूदी लोग बड़ी संख्या में एक ही जगह पर जमा दिख रहे हैं।
द्वीर (24) नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने आर्मी रेडियो स्टेशन को बताया कि ‘‘लोगों की भीड़ एक ही दिशा में आने लगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत हुआ जैसे मैं मरने वाला हूं।
Read More News:मां को हुआ कोरोना तो बेटे ने त्याग दिया अन्न-जल, मां की गुहार पर खाना लेकर पहुंचा ट्रैफिक पुलिस का जवान, खिलाया खाना
राहत एवं बचाव सेवा मेगन डेविड एडम ने ट्वीट किया कि वे 103 लोगों का उपचार कर रहे हैं जिनमें 38 की हालत गंभीर है।
Read More News: कोरोना से हुई मौत तो नहीं मिला कोई कांधा देने वाला, पुलिसकर्मियों ने की अंतिम संस्कार की व्यवस्था, पत्नी ने दी मुखाग्नि
इजराइल की मीडिया ने इससे पहले खबर दी थी कि एक बड़ा स्टैंड ढह गया। हालांकि बचाव सेवा ने कहा कि सभी लोग भगदड़ में घायल हुए हैं।
इजराइल की मीडिया ने किसी अज्ञात चिकित्सा अधिकारी के हवाले से बताया कि घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।
Read More News: कोविड गाइडलाइन सिर्फ आम आदमी के लिए? PWD कर्मचारी की बेटी की शादी में उमड़ी भीड़, नियमों की उड़ी धज्जियां
हालांकि इजराइल में बचाव सेवा के अधिकारी ने घटना में 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
इजराइल की सेना ने बताया कि उसने इलाके में हुई ‘‘इतनी बड़ी घटना’’ में मदद के लिए हेलीकॉप्टर के साथ दवाइयां और खोज एवं बचाव टीम को भेजा है। हालांकि उसने घटना की प्रकृति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।
Read More News: पहला डोज लेने के बाद कोरोना हो गया तो दूसरा डोज ले सकते हैं या नहीं? जानिए क्या कहते हैं जिला टीकाकरण अधिकारी

Facebook


