पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए

Ads

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 09:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार सितंबर (भाषा) पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 498 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,97,512 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में कोविड-19 के सात रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 6,335 हो गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,97,512 है। इनमें से 6,335 लोगों की मौत हो चुकी है।”

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 2,82,268 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सिंध राज्य में सबसे अधिक 130041 मामले सामने आए हैं जबकि पंजाब में 97,044 और खैबर पख्तूनख्वा में34414, इस्लामाबाद में 15714, गिलगित बाल्तिस्तान में 2948 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2306 मामले सामने आए हैं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश