नेपाल में कोविड-19 के 500 नये मामले सामने आये

नेपाल में कोविड-19 के 500 नये मामले सामने आये

नेपाल में कोविड-19 के 500 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 26, 2020 5:53 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 26 दिसम्बर (भाषा) नेपाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 500 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,700 हो गई। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और मौतें होने की जानकारी सामने आयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 840 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

नेपाल में इस महामारी से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या अब 2,49,132 हो गई है। इस समय 6,749 मरीजों का इलाज चल रहा है। मृतक संख्या 1,819 है।

भाषा देवेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में