Israel US Airstrike News: इजरायल और यूएस ने दिया ईरान को करारा जवाब, हमले में अब तक 51 छात्राओं की मौत, मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा तनाव

Israel US Airstrike News: इजराइली-यूएस एयरस्ट्राइक में एक गर्ल्स स्कूल की 51 छात्राओं की मौत हो गई है। ईरान में इस ऑपरेशन में हुई

Israel US Airstrike News: इजरायल और यूएस ने दिया ईरान को करारा जवाब, हमले में अब तक 51 छात्राओं की मौत, मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा तनाव

Israel US Airstrike News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 28, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: February 28, 2026 8:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है।
  • ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।
  • इजराइली-यूएस एयरस्ट्राइक में एक गर्ल्स स्कूल की 51 छात्राओं की मौत हो गई है।

Israel US Airstrike News: नई दिल्ली: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। ईरान ने कतर, बहरीन समेत 7 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इतना ही नहीं ईरान ने दुबई की राजधानी अबू धाबी में दो बड़े धमाके किए हैं। वहीं अब खरब निकलकर सामने आई है कि, इजराइली-यूएस एयरस्ट्राइक में एक गर्ल्स स्कूल की 51 छात्राओं की मौत हो गई है। मिनाब में हुई मौतें ईरान में इस ऑपरेशन में हुई पहली कन्फर्म मौतें थीं। ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड का मिनाब में एक बेस है। (Israel US Airstrike News) लगातार हो रहे हमलों के बीच ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का बड़ा बयान सामने आया है।

नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लोगों को दी राजधानी छोड़ने की सलाह

ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने लोगों को राजधानी तेहरान छोड़ने की सलाह दी है। देश की सिक्योरिटी बॉडी ने एक बयान में कहा, “हालात की वजह से, आपको, जहां तक हो सके और शांति बनाए रखते हुए, अगर आप कर सकते हैं तो दूसरी जगहों और शहरों में जाना चाहिए।”

Israel US Airstrike News:  ईरान पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आया है। (Israel US Airstrike News) राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी लोगों से “अपनी किस्मत पर कंट्रोल करने” और 1979 से देश पर राज कर रहे इस्लामिक लीडरशिप के खिलाफ उठने को कहा। शुरुआती हमलों में से कुछ सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस के आस-पास के इलाकों में हुए, और ईरानी मीडिया ने पूरे देश में हमलों की खबर दी, और राजधानी से धुआं उठता देखा जा सकता था।

मध्य पूर्व में हमले के बाद बढ़ा तनाव

इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट के कई देशों में भी हमले हुए हैं। इनमे बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया. UAE और इराक ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया सख्त बयान

Israel US Airstrike News:  ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक सख्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि देश अपने जवाब में “हिचकेगा नहीं” (Israel US Airstrike News) एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, मंत्रालय ने कहा: “अब समय आ गया है कि हम अपने देश की रक्षा करें और दुश्मन के मिलिट्री हमले का सामना करें।”

दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में US एसेट्स पर ईरानी हमलों के बीच रियाद, दोहा और अबू धाबी में नए ब्लास्ट सुने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के गृह मंत्रालयने कहा है कि, उसने जुफेयर इलाके के लोगों को निकालना शुरू कर दिया है, जहां US का नेवल बेस है। मंत्रालय ने कहा, हम आपसे संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील करते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.