अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार बने पिता
Modified Date: July 20, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: July 20, 2026 10:08 am IST

वाशिंगटन, 20 जुलाई (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस चौथी बार माता-पिता बने हैं। खास बात यह है कि 150 से अधिक वर्षों में पहली बार किसी पदस्थ अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे का जन्म हुआ है।

रविवार को जन्मे एलेक नील वेंस के बड़े भाई-बहनों में नौ वर्षीय इवान, छह वर्षीय विवेक और चार वर्षीय मिराबेल शामिल हैं।

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर पत्नी उषा वेंस के साथ संयुक्त बयान जारी कर बेटे के जन्म की जानकारी साझा की।

बयान में कहा गया, ‘‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम एलेक नील वेंस रखा गया है। उषा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और हमारे तीनों बच्चे अपने छोटे भाई के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’’

वेंस दंपति ने ‘वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर’ के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की मेडिकल टीम का भी उनकी देखभाल और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस का बढ़ता परिवार उन विचारों के अनुरूप माना जा रहा है, जिनमें वह लंबे समय से अमेरिकी परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं।

‘व्हाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन’ के अनुसार, इससे पहले 1870 में पदस्थ उपराष्ट्रपति शायलर कोलफैक्स और उनकी दूसरी पत्नी एलेन वेड के यहां बेटे शायलर कोलफैक्स तृतीय का जन्म हुआ था।

एपी खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में