चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत: सरकारी मीडिया

Ads

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत: सरकारी मीडिया

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 11:38 AM IST

बीजिंग, 23 मई (एपी) चीन के उत्तरी प्रांत शानशी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी।

इससे पहले खबरों में बताया गया था कि कई लोग खदान में फंसे हुए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ।

‘शिन्हुआ’ ने शुरुआत में खबर दी थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे।

बाद में सरकारी मीडिया से बताया कि इस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार सुबह खबर में बताया था कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 38 लोग खदान में फंसे हुए हैं।

शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव अभियान जारी है।

एपी

सिम्मी खारी

खारी