Tulsi Gabbard Resignation / Image Source : x
वॉशिंगटन: Tulsi Gabbard Resignation अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गबार्ड ने बताया कि उनके पति को हड्डियों का एक दुर्लभ कैंसर हुआ है, इसलिए वे उनकी देखभाल के लिए पद छोड़ रही हैं। वे 30 जून तक इस पद पर बनी रहेंगी ताकि नया अधिकारी आने तक काम प्रभावित न हो।
तुलसी गबार्ड के इस इस्तीफे के साथ ही अमेरिकी खुफिया समुदाय की 18 बड़ी एजेंसियों की निगरानी करने वाले उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। 45 वर्षीय गबार्ड का यह कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा की प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा मुझ पर दिखाए गए भरोसे और पिछले डेढ़ साल से @ODNIgov का नेतृत्व करने के अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं।
उन्होंने आगे लिखा की दुर्भाग्य से, मुझे अपना इस्तीफा 30 जून, 2026 से देना होगा। मेरे पति, अब्राहम को हाल ही में बोन कैंसर के एक बहुत ही रेयर रूप का पता चला है। आने वाले हफ्तों और महीनों में उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय, मुझे उनके साथ रहने और इस लड़ाई में उनका पूरा साथ देने के लिए पब्लिक सर्विस से दूर रहना होगा।
I am deeply grateful for the trust President Trump placed in me and for the opportunity to lead @ODNIgov for the last year and a half.
Unfortunately, I must submit my resignation, effective June 30, 2026. My husband, Abraham, has recently been diagnosed with an extremely rare… pic.twitter.com/PS0Dxp5zpd
— Tulsi Gabbard 🌺 (@TulsiGabbard) May 22, 2026