Karnataka Road Accident: कुछ ही सेकेंड में खत्म हो गई कई जिंदगियां, सड़क पर मची चीख-पुकार, लोगों की हालत देख कांप उठी पुलिस

Ads

Karnataka Road Accident: कुछ ही सेकेंड में खत्म हो गई कई जिंदगियां, सड़क पर मची चीख-पुकार, लोगों की हालत देख कांप उठी पुलिस

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 09:38 AM IST

Karnataka Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कलबुर्गी में दर्दनाक हादसा
  • पांच लोगों की मौके पर मौत
  • तेज रफ्तार और लापरवाही कारण

कलबुर्गी: Karnataka Road Accident कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक भीषण सड़क हादसा (Kalaburagi Road Accident) हो गया है। इस हादसे में पांचों लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

Karnataka Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना लाडजापुर क्षेत्र के पास हुई है, जहां एक चार-पहिया वाहन और लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। (Kalaburagi Road Accident) हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

हादसा कलबुर्गी जिले के लाडजापुर क्षेत्र के पास हुआ।

कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की वजह क्या मानी जा रही है?

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण माना गया है।