अबुजा, एक फरवरी (एपी) नाइजीरिया की सेना ने रविवार को कहा कि उसने देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में रात के समय की गई छापेमारी में बोकोहराम के एक शीर्ष कमांडर और इस्लामी चरमपंथी समूह के 10 सदस्यों को मार गिराया।
सेना के प्रवक्ता सानी उबा ने एक बयान में कहा कि बोर्नो राज्य के सांबिसा जंगल में बोको हराम का कमांडर अबू खालिद ‘उग्रवादी कृतियों को अंजाम देने वाला एक प्रमुख व्यक्ति था, जो सांबिसा क्षेत्र में संचालन और रसद का का काम देखता था।’
उबा ने बताया कि सैनिकों ने शनिवार रात बोर्नो राज्य के कोडुंगा क्षेत्र में बोको हराम के उग्रवादियों पर हमला किया और उनसे हथियार, खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति बरामद की।
यह घोषणा बोकोहराम उग्रवादियों द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में पूर्वोत्तर राज्य में एक निर्माण स्थल और सैन्य अड्डे पर दो अलग-अलग हमलों में दर्जनों लोगों की हत्या के बाद आई है।
बोको हराम, नाइजीरिया का जिहादी संगठन है, जिसने पश्चिमी शिक्षा का विरोध करने और इस्लामी कानून के अपने कट्टरपंथी संस्करण को लागू करने के लिए 2009 में हथियार उठाए थे।
एपी
राखी नरेश
नरेश