चीन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 लोग थे सवार

चीन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 लोग थे सवार

चीन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 लोग थे सवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 21, 2022 2:15 pm IST

बीजिंग, 21 मार्च (एपी) चीन का एक विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 133 लोग सवार थे। हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई है।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, विमान ‘चाइना ईर्स्टन 737’ टेंग काउंटी के वुझो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

प्रसारक के अनुसार, हादसे में हताहत हुए लोगों के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

एपी निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में