BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkarOnIBC24: ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, हमले में कई परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, जानिए आखिर ये हमले कहां और क्यों किए गए?

ईरान के परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, हमले में कई परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, Air strike on Iran’s nuclear bases, many nuclear scientists killed in the attack

#SarkarOnIBC24: ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइल की एयर स्ट्राइक, हमले में कई परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, जानिए आखिर ये हमले कहां और क्यों किए गए?
Deepak Sahu
Published: 13 Jun 2025 | 11:50 pmModified: 14 Jun 2025 | 12:22 am

नई दिल्लीः SarkarOnIBC24 इजराइल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत हो गई है। इजराल के हवाई हमलों में ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 329 लोग घायल है। मरने वालों में ईरान के टॉप 6 परमाणु वैज्ञानिक और टॉप 4 मिलिट्री कमांडर समेत 20 सैन्य अफसर शामिल हैं। ईरान ने भी इजराइल के हमले के बाद सैकड़ों ड्रोन हमले के लिए भेजे यानी पश्चिम एशिया में जंग का एक और मोर्चा खुल गया है। पश्चिम एशिया में जंग के बादल और घने हो गए है। हमास और इजराइल के बीच युद्ध अभी थमा भी नहीं है कि इजराल ने ईरान पर बड़ा हमला किया करीब 200 लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार तड़के ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा ईरान के ना केवल परमाणु और ड्रोन फेसिलिटी को नुकसान पहुंचा बल्कि उसके कई शीर्ष परमाणु और मिलिट्री ऑफिसर भी मारे गए। इजरायल ने इसे 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' नाम दिया है।

Read More : शह मात The Big Debate: ED का अटैक...राजीव भवन अटैच, सुकमा के राजीव भवन को सीज करने की जरूरत क्यों पड़ी? देखिए पूरी रिपोर्ट

SarkarOnIBC24 इजराइल ने ईरान के जिन 6 ठिकानों को निशाना बनाया जिनमें 4 एटमी और 2 मिलिट्री ठिकाने तबाह हो गए जहां हमले हुए वहां नतांज में ईरान का भूमिगत मेन परमाणु फैसिलिटी सेंटर है। राजधानी तेहरान में कई अहम मिलिट्री ठिकाने है। इस्फहान में ईरान का परमाणु टेक्नोलॉजी सेंटर और वायुसेना का बड़ा एयरबेस है। अराक में ईरान का हैवी वाटर रिएक्टर है। तबरीज में ईरान का मिलिट्री बेस है जहां बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोनों का उत्पादन होता है। करमनशाह से इजराइल के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए जा चुके हैं। इजराइल ने ईरान के रणनीतिक महत्व के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसका मकसद ईरान की परमाणु बम बनाने की क्षमता को खत्म करना और पलटवार करने की ताकत को कम करना था। इजराल ने ईरान पर हमला ऐसे समय किया है अमेरिकी के साथ न्यूक्लियर डील पर बातचीत चल रही थी। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की वजह साफ करते हुए X पर लिखा कि 'ये हमला इसलिए किया गया क्योंकि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की दिशा में बहुत खतरनाक कदम उठाए है। ईरान के पास 9 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम है। उसने 6 साल में 2 हजार बैलिस्टिक मिसाइल तैयार करने का प्लान बनाया है, जो चंद मिनटों में इजराइल पहुंच सकती है'।

Read More : Korba News: एक के बाद एक तीन मौतों से फैली सनसनी, रायपुर के मेडिकल अस्पताल में सेवा देने वाली डॉक्टर युवती ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम? 

इजराइल के इस सरप्राइज अटैक से ईरान हैरान है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने अपने बयान में कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी। इजराइल के हमले में कुछ घंटो बाद ही ईरान ने भी पलटवार करते हुए कई ड्रोन इजराइल पर हमले के लिए लॉन्च कर दिए यानी दुनिया अब एक और जंग के मुहाने पर खड़ी है। रूस-यूक्रेन जंग और इजराइल हमास जंग के बाद युद्ध का एक और मोर्चा खुल गया है जिसके दुनिया को दूरगामी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=2HcHK2qjpaQ

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Air strike on Iran's nuclear bases, many nuclear scientists killed in the attack

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm