हमले के बाद दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित रहेंगी: विमानन कंपनी एमिरेट्स

Ads

हमले के बाद दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित रहेंगी: विमानन कंपनी एमिरेट्स

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 01:34 PM IST

दुबई, सात मार्च (एपी) लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को कहा कि ‘‘तड़के ईरान के हमले के बाद’’ दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों ने उस समय तेज धमाके की आवाज सुनी, जब वे इस विशाल परिसर में सुरंगों में शरण लिए हुए थे।

युद्ध के कारण कई दिनों तक उड़ानें बंद रहने के बाद एमिरेट्स अपने विशाल यात्रा नेटवर्क को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है।

एपी सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र