Almeria Wildfire: जंगल में भीषण आग ने मचाई तबाही, 12 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप /Photo Creadit: X
मैड्रिड। Almeria Wildfire: स्पेन के अधिकांश हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच दक्षिणी स्पेन (Spain Wildfire) के अल्मेरिया में जंगल में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्पेन के अंडालूसिया इलाके के अधिकारियों ने बताया कि अल्मेरिया प्रांत के लॉस गैलार्डोस शहर के पास जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह हाल के वर्षों में इस इलाके में लगी सबसे घातक आग है।
Almeria Wildfire स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, लॉस गैलार्डोस (Los Gallardos Fire) की जंगल की आग में कई पीड़ित जले हुए वाहनों के अंदर पाए गए। करीब 150 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं की है।
Almeria Wildfire स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई अगामी घंटों में आग बुझाने के प्रयासों में शामिल होने वाली थी। यह इकाई बड़ी आपदाओं और आपात स्थितियों में तैनात की जाती है।क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यह आग अब तक इस क्षेत्र में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक थी।
🔴SPAIN 🇪🇸| Nearly 200 forest firefighters are battling a massive blaze ravaging the municipality of #LosGallardos in Almería province. At least 12 deaths and numerous injuries have been reported; some victims were found in their vehicles after being overtaken by the flames. pic.twitter.com/N4UAEccdow
— Nanana365 (@nanana365media) July 10, 2026
♦️दक्षिणी स्पेन में जंगल की आग से 12 लोगों की मौत
स्पेन के अंडालूसिया इलाके के अधिकारियों ने बताया कि अल्मेरिया प्रांत के लॉस गैलार्डोस शहर के पास जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह हाल के वर्षों में इस इलाके में लगी सबसे घातक आग है। pic.twitter.com/naq7wFKZud
— Muhammad Ali Sahil 🇮🇳 علي ساحل (@amsahilofficial) July 10, 2026
ये भी पढ़ें