America Iran War Update: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कहा-मुझे पसंद नहीं आया, अब इस बात को लेकर दोस्त पाकिस्तान पर भी उठे सवाल

Ads

America Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:00 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:03 AM IST

donald trump/ image source: ibc24 file image

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने शांति प्रस्ताव खारिज किया
  • ईरान का अमेरिका को नया प्रस्ताव
  • होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा पर चर्चा

America Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए शांति प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा है, लेकिन यह उन्हें स्वीकार नहीं है और इस प्रस्ताव को मानना संभव नहीं है।

क्या जानकारी सामने आई?

जानकारी के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में युद्धविराम, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की बात शामिल थी। इसके जवाब में अमेरिका ने भी इस सप्ताह ईरान को एक 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में प्रमुख शर्तों के तौर पर 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगाने और 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका को सौंपने की मांग की गई थी।

अमेरिकी प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि यदि ईरान इन शर्तों को मान लेता है तो उसके बदले में उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी और फ्रीज की गई संपत्तियों को भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, ईरान की ओर से आए नए प्रस्ताव को अमेरिका ने अस्वीकार कर दिया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी भूमिका का पूरी तरह से पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। ग्राहम ने यह भी दावा किया कि युद्धविराम वार्ता के बाद पाकिस्तान ने ईरानी विमानों को पनाह दी थी। उन्होंने कहा कि यदि यह रिपोर्ट सही है तो यह किसी के लिए भी आश्चर्य की बात नहीं होगी।