America Israel Iran War: इजराइली हमलों से ईरान में तबाही, अब तक गई इतने लोगों की जान, लेबनान में एक बार फिर एयर स्ट्राइक शुरू
इजराइली हमलों से ईरान में तबाही, अब तक गई इतने लोगों की जान, America Israel Iran War: 1045 killed in Iran, Read
America Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का आज पांचवां दिन है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले शुरू किए थे जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामनेई की भी मौत हो गई। उसके बाद से ही जंग भीषण हो गई है। बुधवार को अमेरिका ने श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना पर पनडुब्बी से हमला किया।
#BREAKING
Different parts of Tehran were targeted by US-Israeli forces. pic.twitter.com/eBKKjvnhwp— Tehran Times (@TehranTimes79) March 4, 2026
ईरान में अब तक 1,045 मौत
America Israel Iran War: अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के अलग-अलग शहरों में हुए हमलों के बाद मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
WATCH: Apocalyptic scenes in Tehran.
Non-stop U.S.-Israeli airstrikes. pic.twitter.com/upMQc3GaEx
— Clash Report (@clashreport) March 4, 2026
इजराइल को हर हफ्ते 2.9 अरब डॉलर का नुकसान
ईरान के साथ जारी युद्ध का असर इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इजराइल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस संघर्ष से देश को हर हफ्ते करीब 9 अरब शेकेल यानी लगभग 2.9 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। मंत्रालय के अनुसार युद्ध के कारण सैन्य खर्च बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। मिसाइल हमलों और सुरक्षा उपायों के चलते व्यापार और निवेश पर भी असर पड़ा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Aarang Crime News: होली में मचा हुड़दंग, राजधानी के इस इलाके में दिन दहाड़े युवक की हत्या, समाज के लोग पहुंचे थाने
- Gorakhpur Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश
- Kawardha Road Accident News: होली मनाने घर जा रहे थे भाई-बहन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, सुनते ही घर में छा गया मातम

Facebook


