अमेरिकाः फेसबुक और ट्विटर के सीईओ ने कांग्रेस के समक्ष दी गवाही

अमेरिकाः फेसबुक और ट्विटर के सीईओ ने कांग्रेस के समक्ष दी गवाही

अमेरिकाः फेसबुक और ट्विटर के सीईओ ने कांग्रेस के समक्ष दी गवाही
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 18, 2020 11:29 am IST

(ललित के झा)

वाशिंगटन,18 नवंबर (भाषा) फेसबुक और ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कांग्रेस की एक शक्तिशाली सीनेट ज्यूडीशियरी समिति के समक्ष बयान दिए और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में गलत सूचनाओं को रोकने के अपने प्रयासों का बचाव किया है।

फेसबुक के सीईओ और संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को सांसदों से कहा कि तीन नवंबर के चुनाव से पहले सोशल मीडिया कंपनी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सबसे बड़ा प्रयास किया, जो किसी निजी कंपनी द्वारा हाल के वक्त में उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा,‘‘ कुल मिला कर मेरा मानना है कि यह हाल के वक्त में किसी निजी कंपनी द्वारा उठाया गया यह सबसे बड़ा ईमानदार चुनावी प्रयास था। और यही लोग हमसे चाहते थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने अब तक जो देखा, उससे मुझे प्रसन्नता है, हमारे तंत्र ने अच्छा काम किया। लेकिन चुनाव में हस्तक्षेप का खतरा हमेशा बना रहेगा, जिसे पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता। तो हम हर चुनाव के साथ बेहतर हो रहे हैं।’’

कांग्रेस के समक्ष अपनी गवाही में जुकरबर्ग ने उन कदमों की जानकारी दी जो उनकी कंपनी ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उठाए थे।

वहीं ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से ने समिति के समक्ष अपने बयान में कहा,‘‘एक वर्ष से भी ज्यादा समय पहले लोगों ने हमसे कहा था कि हम अतिरिक्त संदर्भ उपलब्ध कराए ताकि संभावित गलत सूचना ज्यादा प्रत्यक्ष हो सके। हमने ठीक वैसा ही किया। 27अक्टूबर से 11 नंवबर के बीच 300,000 से अधिक ट्वीट को चिह्नित किया, जो अमेरिका चुनाव से जुड़े ट्वीट का 2.2 प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा कि वह इन बदलावों के प्रभाव का आंकलन कर रहे हैं।

भाषा

शोभना पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में