सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर गिरफ्तार
सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर गिरफ्तार
लंदन, 19 फरवरी (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेट विंडसर को गिरफ्तार किया है।
टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह रिपोर्टों का ‘‘मूल्यांकन’’ कर रही है जिनमें कहा गया है कि एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर ने 2010 में दोषी ठहराये गये यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन को व्यापारिक रिपोर्ट भेजी थीं।
पुलिस बल ने माउंटबेटन विंडसर का नाम नहीं लिया, जैसा कि ब्रिटेन के कानून के तहत सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब उससे पूछा गया कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया है, तो पुलिस ने एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि उसने साठ वर्ष की आयु के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बयान में कहा गया है, ‘‘गहन मूल्यांकन के बाद, हमने सरकारी पद पर कदाचार के इस आरोप की जांच शुरू कर दी है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘इस कथित अपराध की जांच करते समय यह महत्वपूर्ण है कि हम निष्पक्षता और अखंडता की रक्षा करें।’’
एपी
देवेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook


