चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत

चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत

चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत
Modified Date: July 9, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2026 8:51 pm IST

(के.जे.एम. वर्मा)

बीजिंग, नौ जुलाई (भाषा) चीन के जिनजियांग शहर में बृहस्पतिवार को जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना के वीडियो में इमारत और उसके आसपास की आग की लपटें उठती हुई दिख रही हैं।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियानों में हरसंभव प्रयास करने, घटना का कारण पता लगाने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में