New Covid-19 Virus: कोरोना की तरह एक और वायरस, जानवर से इंसान में फैलने का खतरा, दुनिया भर में मचा सकता है तबाही

Ads

कोरोना की तरह एक और वायरस, जानवर से इंसान में फैलने का खतरा, Another virus like corona, danger of spreading from animals to humans

  •  
  • Publish Date - February 24, 2025 / 02:08 PM IST,
    Updated On - February 24, 2025 / 02:27 PM IST

MP Corona Blast/ Image Credit: IBC24 File

नई दिल्ली। New Covid-19 Virus: चीन में कोरोना की तरह एक और वायरस मिला है। इसके जानवर से इंसान में फैलने का खतरा है। इस वायरस के संक्रमण का तरीका कोविड-19 जैसा ही है। इसलिए लोग डर रहे हैं कि कहीं ये भी दुनिया में नई महामारी की वजह न बन जाए। इसलिए वैज्ञानिक कह रहे हैं कि हमें सतर्क रहना होगा और कोरोना के प्रकोप के लिए तैयार रहना होगा।

Read More : Sikandar Movie Salman Khan : सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के सामने बड़ा खतरा, रिलीज डेट आ रही पास, लेकिन ये गलती करा सकता है बड़ा नुकसान

कैसा है यह नया वायरस?

New Covid-19 Virus इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 है। यह वायरस उन्हीं प्रोटीन का इस्तेमाल कर कोशिकाओं यानी सेल्स में घुसता है, जो Covid-19 फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस में थे। इस वायरस को चीन में चमगादड़ों में पाया गया है। भले ही इस वायरस में इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता हो, लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह जीवों से सीधे इंसान में पहुंच सकता है या नहीं। यह वायरस Merbecovirus सब-ग्रुप से आता है, जिसमें MERS वायरस भी शामिल है, जिसने मिडिल ईस्ट में महामारी फैलाई थी।

Read More : Action On Electricity Bill Payment : बिजली बिल नहीं भरने वाले हो जाएं सावधान, बकायेदारों के मकानों की कुर्की और सीलिंग शुरू, इन उपभोक्ताओं पर विभाग की नजर

‘बैटवुमन’ ने की रिसर्च

इस रिसर्च को चीन की शी झेंगली और उनकी टीम ने ग्वांगझो एकेडमी ऑफ साइंसेज, वुहान यूनिवर्सिटी और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साइंटिस्ट्स के साथ मिलकर किया है। शी झेंगली को ‘बैटवुमन’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने बैट कोरोना वायरस पर सबसे ज्यादा स्टडी की है। वह वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भी काम कर चुकी हैं। यहीं से 2020 में Covid-19 वायरस लीक होने के आरोप लगे थे। हालांकि शी झेंगली ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि Covid-19 वुहान लैब से नहीं फैला। आज तक इस बात पर कोई पक्की सहमति नहीं बनी है कि Covid-19 आखिर आया कहां से था।

New Covid-19 Virus क्या है और यह कितना खतरनाक है?

New Covid-19 Virus का नाम HKU5-CoV-2 है, जो कोरोना वायरस से मिलता-जुलता है। यह Merbecovirus समूह से आता है, जिसमें MERS वायरस भी शामिल है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इसमें इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता हो सकती है।

New Covid-19 Virus कैसे फैलता है?

यह वायरस उन्हीं प्रोटीन का उपयोग कर कोशिकाओं में प्रवेश करता है, जो Covid-19 वायरस में थे। यह जानवरों (चमगादड़) में पाया गया है और इसके इंसानों में फैलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

क्या New Covid-19 Virus अगली महामारी बन सकता है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि यह वायरस इंसानों में बड़े स्तर पर फैल सकता है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

New Covid-19 Virus पर शोध कौन कर रहा है?

इस वायरस पर चीन की वैज्ञानिक शी झेंगली और उनकी टीम ने वुहान यूनिवर्सिटी, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर रिसर्च की है।

क्या New Covid-19 Virus वुहान लैब से जुड़ा हुआ है?

अभी तक इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि यह वायरस वुहान लैब से निकला है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों ने इस पर सवाल उठाए हैं, लेकिन कोई पक्की सहमति नहीं बनी है।