बीजिंग, 18 फरवरी (एपी) चीन के हुबेई प्रांत में पटाखों की एक दुकान में बुधवार को विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई।
देश में फिलहाल चंद्र नववर्ष मनाया जा रहा है और यह इस दौरान हुई दूसरी घटना है।
आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, आग मध्य हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर में पटाखों की एक दुकान में लगी, जिसे बुधवार दोपहर तक बुझा दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।
चीन में चंद्र नववर्ष के जश्न में आतिशबाजी का बड़ा महत्व है लेकिन इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी होती हैं।
इसी तरह की एक घटना रविवार को पूर्वी जिआंगसू प्रांत में में हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।
भाषा प्रचेता अविनाश
अविनाश