अंकारा, एक अप्रैल (एपी) एजियन सागर में तेज रफ्तार से जा रही एक नाव तटरक्षक बल से बचने की कोशिश में पलट गई, जिससे एक शिशु समेत 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस नाव में अफगान प्रवासी सवार थे।
तुर्किये तटरक्षक कमान ने कहा कि कई प्रवासियों को ले जा रही नाव ने रुकने की बार-बार दी गई चेतावनियों को अनसुना कर तेज गति से भागने का प्रयास किया।
इसने कहा कि इस हादसे में कम से कम 20 अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया।
यह घटना तुर्किये के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बोडरम के तटीय शहर के निकट हुई।
तटरक्षक बल ने बताया कि निकटवर्ती शहर इजमिर से भेजे गए एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव दल ने शुरू में पानी से 21 जीवित लोगों को बाहर निकाला और 18 शव बरामद किये। बाद में अस्पताल में एक प्रवासी की मौत हो गई।
इसने बताया कि कम से कम एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एपी
देवेंद्र रंजन
रंजन