नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत

Ads

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 04:35 PM IST

अबुजा (नाइजीरिया), 30 मार्च (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में रात में एक समुदाय पर हुए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। निवासियों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य की सूचना आयुक्त जॉयस लोह्या रामनाप ने एक बयान में कहा कि यह हमला रविवार रात पठारी राज्य के जोस नॉर्थ क्षेत्र के गारी या वाये समुदाय पर किया गया।

उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई, लेकिन कहा कि कई लोगों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं।

रामनाप ने कहा कि राज्य सरकार ने फिर से हमलों को रोकने के लिए 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन निवासियों ने ‘एपी’ को बताया कि बाइक पर सवार कई बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।

एक निवासी इबुकुन फालोडुन ने बताया कि 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

एपी संतोष सुरेश

सुरेश