नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) सरकार ने इंस्टाग्राम पर ‘पेड’ विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामाग्री को लेकर मेटा को एक कड़ा नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने रविवार को यह कहा।
सरकार ने यह नोटिस शनिवार शाम को जारी किया।
सूत्रों ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालशय ने इंस्टाग्राम को ऐसे सभी विज्ञापनों और सामाग्री को हटाने का आदेश दिया है जो बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार को बढ़ावा देते हैं या उन तक पहुंच आसान बनाते हैं।’’
मंत्रालय ने सात दिनों के भीतर कंपनी विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।
मेटा, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी है।
भाषा रमण
रमण