Haryana Murder Case: पत्नी ने आशिक संग मिलकर की पति की हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Ads

Haryana Murder Case: हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी तन्नू ने अपने प्रेमी सोनू और साथियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 01:14 PM IST

Haryana Murder Case/Photo Creadit: X

HIGHLIGHTS
  • रेवाड़ी में युवक की मौत के मामले में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
  • मोबाइल डेटा रिकवरी और कॉल रिकॉर्ड के बाद पुलिस जांच में मामले ने नया मोड़ लिया
  • पुलिस ने पत्नी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

Haryana Murder Case: हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां रेवाड़ी में पत्नी तन्नू ने अपने प्रेमी सोनू और साथियों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने पहले साजिश रची, जिसमें पहले मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश किया गया और फिर जिंदा ही नहर में फेंक दिया गया, ताकि मामला डूबने से मौत जैसा लगे और आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

मोनू ने तन्नू को 49 बार किया था कॉल

Haryana Murder Case शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सामान्य मामला मानकर शव परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार भी हो गया, जबकि तन्नू पूरे समय शोक जताकर खुद को बेगुनाह साबित करती रही। मामले में मोड़ तब आया जब 11 जून को परिवार को मोबाइल फोन पूरी तरह खाली मिला, जिसके बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिलीट डाटा रिकवर किया गया और सच्चाई सामने आई। रिकॉर्ड में पता चला कि 8 जून को, यानी लापता होने वाले दिन, मोनू ने तन्नू को 49 बार कॉल किया था लेकिन सिर्फ एक बार बात हुई थी, जिसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया और अब पुलिस इस साजिश की गहराई से जांच कर रही है।

नहर से बरामद हुआ शव

Haryana Murder Case परिवार का कहना है कि 8 जून को तन्नू ने मोनू को मिलने के लिए बुलाया था। मोनू ने घर में पेट दर्द का बहाना बनाया और दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। 9 जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और 10 जून को नहर से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने मोबाइल चैट और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे। इसके बाद 2 जुलाई को उन्होंने एसपी से मुलाकात कर मामले की दोबारा जांच की मांग की। जांच के बाद पुलिस ने तन्नू और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेहोश किया फिर नहर में फेंक दिया

पुलिस पूछताछ में तन्नू ने बताया कि 8 जून को उसने मोनू को फोन कर बुलाया था। वहां मौजूद उसके प्रेमी सोनू और उसके दो साथियों हरिओम और अमन ने मोनू को पकड़ लिया, उसका मुंह और नाक दबाकर बेहोश किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

 

यह मामला कहां का है?

यह मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है।

पुलिस को मामले में नया सुराग कैसे मिला?

परिजनों द्वारा सौंपे गए मोबाइल फोन के रिकवर किए गए डेटा और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ी।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या मामले की जांच पूरी हो गई है?

नहीं। पुलिस अभी भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल जारी है।

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।