जिम्बाब्वे में ट्रेन-बस टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत, 25 घायल : अधिकारी

जिम्बाब्वे में ट्रेन-बस टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत, 25 घायल : अधिकारी

जिम्बाब्वे में ट्रेन-बस टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत, 25 घायल : अधिकारी
Modified Date: June 16, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: June 16, 2026 6:56 pm IST

हरारे (जिम्बाब्वे), 16 जून (एपी) जिम्बाब्वे में एक ट्रेन और बस की टक्कर में दो बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और रेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित चीनी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध शहर ट्रायंगल में एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां एक मालगाड़ी और बस की टक्कर हो गई।

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय रेलवे के प्रवक्ता एंड्रयू कनाम्बुरा ने एक बयान में कहा कि बस चालक ने रेल पटरी पार करने से पहले आने वाली ट्रेन की जांच के लिए वाहन नहीं रोका, जिससे रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं।

एपी अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में