दक्षिणी फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी, कम से कम दो लोग घायल

दक्षिणी फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी, कम से कम दो लोग घायल

दक्षिणी फिलीपीन के स्कूल में गोलीबारी, कम से कम दो लोग घायल
Modified Date: August 18, 2026 / 08:18 am IST
Published Date: August 18, 2026 8:18 am IST

मनीला, 18 अगस्त (एपी) दक्षिणी फिलीपीन के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक माध्यमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय पुलिस की प्रवक्ता मेजर शेलामी चांग ने कहा कि पुलिस बल स्कूल परिसर को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वह तत्काल कोई और जानकारी नहीं दे सकीं।

चश्मदीदों ने बताया कि यह परिसर ‘एटेनिओ डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी’ से संबद्ध है।

घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि संदिग्ध सातवीं कक्षा का छात्र है और पीड़ितों को एक कक्षा में गोली मारी गई।

एपी

सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में