लाखों फॉलोअर्स वाली टिकटॉक स्टार पर हमला, थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या

थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, टिकटॉक स्टार को जख्मी किया

लाखों फॉलोअर्स वाली टिकटॉक स्टार पर हमला, थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 28, 2021 6:10 pm IST

Attack on Tiktok star
लॉस एंजिलिस, 28 जुलाई।  अमेरिका में एक थिएटर में 18 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या करने और 19 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार को जख्मी करने के मामले में अधिकारी जनता से मदद की अपील कर रहे हैं। दोनों लड़कियों को तब गोली मारी गई जब वे दक्षिणी कैलिफोर्निया के कोरोना काउंटी के एक थिएटर में ‘द फोरएवर पर्ज’ नाम की फिल्म देख रही थी।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात 
Attack on Tiktok star

अधिकारी टोबियास कोरोबेकलिस ने केटीएलए- टीवी को बताया कि थिएटर के कर्मियों को स्थानीय समयनुसार रात साढ़े नौ बजे के बाद दोनों लड़कियां खून से लथपथ पड़ी मिलीं। पुलिस ने बताया कि रेली गुडरिच की मौत हो गई है जबकि एंथोनी बारजस जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। बारजस के टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लाखों फॉलोअर हैं।
Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात

पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को कुछ सबूत मिले हैं लेकिन कोई बंदूक नहीं मिली है। पुलिस घटना को अंजाम देने की कोई मंशा नहीं बता सकी है न ही उनके पास आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी है। पुलिस के सामने परेशानी यह है कि फिल्म देखने कम लोग पहुंचे थे। कोरोबेकलिस ने अपील की है कि थिएटर या आसपास मौजूद किसी शख्स को कोई जानकारी है तो वह उसे उनके साथा साझा करे।

 


लेखक के बारे में