दुबई, 12 जुलाई (एपी) कुवैत की सेना ने कहा कि वह देश को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को नाकाम कर रही है।
इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को लोगों को मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की। पास के कतर में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
धमाकों के कुछ ही देर बाद कतर में मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजने लगे। कतर की सेना ने एक बयान में कहा कि उसने ईरान की ओर से किए गए हमले को बीच में ही नाकाम कर दिया।
इस बीच, फारस की खाड़ी में स्थित द्वीपीय देश बहरीन में भी मिसाइल हमले की चेतावनी के सायरन बजने लगे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है।
एपी गोला रंजन
रंजन