ऑस्ट्रिया ने एंटीना से जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित किया

ऑस्ट्रिया ने एंटीना से जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित किया

ऑस्ट्रिया ने एंटीना से जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित किया
Modified Date: May 4, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: May 4, 2026 7:39 pm IST

वियना, चार मई (एपी) ऑस्ट्रिया ने रूसी राजनयिक भवनों पर लगे एंटीना के जरिए जासूसी करने के संदेह में रूसी दूतावास के तीन कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने ऑस्ट्रियाई सार्वजनिक प्रसारक ‘ओआरएफ’ द्वारा रविवार को प्रसारित एक रिपोर्ट की पुष्टि की। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑस्ट्रिया के अधिकारियों को संदेह था कि तीनों राजनयिक वियना में रूसी दूतावास और एक अन्य राजनयिक परिसर की छतों पर लगे एंटीना के जरिए जासूसी गतिविधियों में शामिल थे।

‘ओआरएफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन एंटीना के जरिए रूस ने वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उपग्रह इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित डेटा को ‘इंटरसेप्ट’ किया।

ऑस्ट्रिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के कार्यालय हैं।

ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर ने एक बयान में कहा, ‘जासूसी ऑस्ट्रिया के लिए सुरक्षा समस्या है। हमने अपना रुख बदल दिया है और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं।’

एपी

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में