किसी तीसरे देश में जाने के लिए नेपाल में रुकने से बचें: भारतीय दूतावास

किसी तीसरे देश में जाने के लिए नेपाल में रुकने से बचें: भारतीय दूतावास

किसी तीसरे देश में जाने के लिए नेपाल में रुकने से बचें: भारतीय दूतावास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 27, 2021 7:42 pm IST

काठमांडू, 27 अप्रैल (भाषा) काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे किसी तीसरे देश में जाने के लिए नेपाल रुकने से बचें।

नेपाल ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए ऐसे विदेशी नागरिकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो किसी अन्य देश जाने के रास्ते में नेपाल में रुकते हैं। यह प्रतिबंध 28 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू होगा।

भारतीय दूतावास ने इसी अधिसूचना के हवाले से अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी तीसरे देश जाने के लिए नेपाल आने से बचें।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में