अजरबैजान के विदेश मंत्री और भारतीय राजदूत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर की चर्चा

अजरबैजान के विदेश मंत्री और भारतीय राजदूत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर की चर्चा

अजरबैजान के विदेश मंत्री और भारतीय राजदूत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर की चर्चा
Modified Date: April 2, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: April 2, 2026 12:33 am IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव ने बुधवार को देश में भारत के राजदूत अभय कुमार के साथ बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।

अजरबैजान के विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में मौजूदा तनावों पर भी चिंता व्यक्त की गई।’

बयान में कहा गया है कि भारत की ओर से राजदूत ने ‘ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी के दौरान अजरबैजान के सहयोग के लिए आभार जताया गया।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में