बांग्लादेश ने मनाया 56वां स्वतंत्रता दिवस

Ads

बांग्लादेश ने मनाया 56वां स्वतंत्रता दिवस

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 08:49 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 08:49 PM IST

ढाका, 26 मार्च (भाषा) बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस अवसर पर 31 तोपों की सलामी दी गई, 1971 के मुक्ति युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, सशस्त्र बलों की परेड निकाली गई और राष्ट्रपति द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ढाका के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय स्मारक पर संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की।

सशस्त्र बलों ने अपनी पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस परेड निकाली, जिसमें राष्ट्रपति ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री राजधानी के राष्ट्रीय परेड मैदान में इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

शहाबुद्दीन ने दोपहर में बंगभवन में एक नागरिक स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें प्रधान न्यायाधीश, मंत्री, सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सहित वरिष्ठ राजनेता, वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट नागरिक शामिल हुए।

इस समारोह में मुक्ति युद्ध के दिग्गज और विदेशी राजनयिकों के साथ-साथ प्रधान न्यायाधीश, मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस वर्ष यह दिवस बांग्लादेश में एक बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में मनाया गया क्योंकि बांग्लादेश की 1971 की स्वतंत्रता का विरोध करने वाली धुर दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी संसद में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी।

बांग्लादेश सरकार का गठन 17 अप्रैल, 1971 को पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र मेहरपुर में हुआ था।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन