बांग्लादेश: ढाका के पास एक गैस लाइटर फैक्टरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Ads

बांग्लादेश: ढाका के पास एक गैस लाइटर फैक्टरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 09:09 PM IST

ढाका, चार अप्रैल (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार को आग लग जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के अनुसार, यह आग ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में लगी।

दमकल विभाग ने बताया कि दोपहर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात वाहनों को तैनात किया गया था और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।

दमकलकर्मियों ने शाम तक पांच शव बरामद किए, लेकिन उनकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी।

आग लगने के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा

यासिर माधव

माधव