पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा बांग्लादेश

पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा बांग्लादेश

पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा बांग्लादेश
Modified Date: July 26, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: July 26, 2026 9:56 pm IST

ढाका, 26 जुलाई (भाषा) दो दिन पहले पद से इस्तीफा देने वाले बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाएगी। कानून मंत्री मोहम्मद असदुज़्जमान ने रविवार को यह जानकारी दी।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लंबे समय से सहयोगी रहे 76 वर्षीय शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए अपना कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार देश के रस्मी प्रमुख से सहज नहीं थी।

कानून मंत्री असदुज्जमान ने चटगांव में संवाददाताओं को बताया, “सरकार किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। लेकिन राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि जनता की मांग के कारण, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आरोपों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद संविधान के अनुसार 90 दिनों तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम करेंगे और उस समय-सीमा के भीतर ही नए राष्ट्रपति का चुनाव किया जाना जरूरी है।

इलाज के लिए विदेश गए अहमद शीर्ष पद का कार्यवाहक प्रभार संभालने के लिए समय से पहले घर लौट आए।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में