BCCI ने उठाया टीम इंडिया की सुरक्षा का मुद्दा, ICC ने दिया आश्वासन

Ads

BCCI ने उठाया टीम इंडिया की सुरक्षा का मुद्दा, ICC ने दिया आश्वासन

  •  
  • Publish Date - February 27, 2019 / 09:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

दुबई। आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की बैठक में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए 2019 विश्वकप में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया है कि  विश्वकप में भारतीय टीम को कड़ी सुरक्षा दी जाएगी।

दिल्ली में हाई अलर्ट, सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीसीसीआई की ओर से राहुल जोहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। जिसमें जोहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है।

सर्जिकल स्ट्राइक-2, मेहबूबा के ट्वीट के बहाने दिग्विजय ने बीजेपी और संघ पर साधा 

आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया है कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा। दरअसल सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती एजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया है।